UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 February 2025

सरकार को नए आयकर बिल पर सुझाव देंगे प्रयागराज के डॉ. पवन जायसवाल

 प्रयागराज। प्रयागराज के वरिष्ठ कर एवं वित्त विशेषज्ञ सीएमए डॉ. पवन जायसवाल को भारतीय लागत लेखांकन संस्थान की ओर से गठित उच्चस्तरीय आयकर विशेषज्ञों की टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है।




छह सदस्यीय टीम का अध्यक्ष मृत्युंजय आचार्जी को बनाया गया है। इसमें डॉ. पवन के अलावा श्यामलेंदु भट्टाचार्य, अनिल शर्मा, निरंजन स्वीन, अमित शांताराम शहाणे शामिल हैं। यह टॉस्क फोर्स भारत सरकार को नए आयकर बिल पर सुझाव देगी।


फरवरी के प्रथम सप्ताह में नया आयकर बिल लोकसभा से पारित

होकर विवेचना के लिए संसदीय बोर्ड को संदर्भित किया गया। सरकार आयकर कानून को सरल, सहज करने के साथ उसे करदाता एवं हितधारकों के लिए अनुकूल बना रही है, ताकि करदाताओं को आसानी हो और कर विवाद पर विराम भी लगे।


इसी वजह से सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टॉस्क फोर्स आयकर बिल का अध्ययन करके नियमों एवं परिभाषाओं को सुसंगत बनाने के लिए अपने सुझाव वित्त मंत्रालय, संसदीय समिति और प्रधानमंत्री कार्यालय को देगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more