UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 February 2025

ड्यूटी का हवाला दे गायब हो जाते बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षक



● शिक्षक संघ की ओर से डीएम को पत्र सौंपकर बीएलओ को कार्यमुक्त करने की मांग उठाई गई

लखनऊ,। बीएलओ ड्यूटी में लगे प्राइमरी स्कूलों के 1200 शिक्षक हफ्ते में आधे दिन स्कूलों से लापता रहते हैं। नियमत दो दिन बीएलओ ड्यूटी का प्रावधान है लेकिन हर दूसरे कार्य दिवस में बीएलओ काम का हवाला देकर स्कूल से गायब हो जा रहे हैं। अब यूपी बोर्ड परीक्षा में 2422 शिक्षकों के मांगे जाने से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो जाएगी। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को दिऐ ज्ञापन में बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है।


ये भी पढ़ें - प्रधानाध्यापक के समान वेतन भुगतान माननीय उच्च न्यायायल इलाहाबाद/खण्ड पीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के सम्बन्ध में ।


इस बाबत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन और मंत्री वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि करीब दो वर्ष से 1200 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बीएलओ के काम में लगे हैं।

ये भी पढ़ें - School Privileges-U-DISE पोर्टल पर क्या परिवर्तन स्कूल लेवल पर और क्या परिवर्तन BRC लेवल से हो सकता है ,उसकी डिटेल्स..


निपुण आकलन पर संकट

संगठन के मंत्री वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि प्राइमरी के बच्चों का डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन किया जाना है। जिसमें काफी दिक्कत आएगी। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने डीएम विशाज जी को दिये ज्ञापन में बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने की मांग उठायी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more