हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2025

एआई पर सख्त नियम बनाने की जरूरत: गेट्स

नई दिल्ली, एजेंसी। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूलों से लेकर अस्पतालों में एआई का उपयोग आम हो जाएगा और इंसानों की जरूरत खत्म होने लगेगी। तकनीकी दिग्गज ने एआई को लेकर सख्त नियम बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया है।



अमेरिका के मशहूर एंकर जिमी फैलॉन के टीवी शो ‘द टुनाइट शो’ में बिल गेट्स ने कहा, एआई का भविष्य डरावना नजर आता है। यह शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है लेकिन इससे लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है।


गेट्स ने कहा, यदि हम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की बात करें तो एआई संचालित डायग्नोस्टिक उपकरण पहले से ही प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की तुलना में सटीकता के साथ बीमारियों का पता लगाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more