हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2025

लेखा परीक्षक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती की लिखित परीक्षा 16 को

 

लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक लेखाकर व लेखा परीक्षक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती की लिखित परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए जिलों की सूची जारी कर दी है।



सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती की लिखित परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने कहा है कि लिखित परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों की परीक्षा जिन जिलों में होगी, उसकी सूचना आयोग की

वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।


संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमसेज पर एग्जामिनेशन सेगमेंट में जाकर परीक्षा के जिलों की सूचना देख सकते हैं। प्रवेशपत्र जारी करने के संबंध में वेबसाइट पर अलग से सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को वैध प्रवेशपत्र के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more