हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2025

पूर्वमध्यमा व उत्तरमध्यमा के परीक्षार्थियों का होगा समाधान

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली पूर्वमध्यमा व उत्तरमध्यमा स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान संस्कृत जागृति हेल्पलाइन से होगा। हेल्पलाइन की स्थापना संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार के कार्यालय में की गई है।


ये भी पढ़ें - आयकर हेतु ओल्ड रिजीम या फिर न्यू रिजीम चुने, देखें और अपना संशय दूर करें और क्या बदलाव भी संभव है यह भी जाने

ये भी पढ़ें - मतदान कार्मिकों को मानदेय भुगतान का संबंध में




मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी देना है। छात्रों के मन में कोई सवाल है तो उसकी जानकारी वह पा सकेंगे।


■ 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाः इस बार संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। प्रवेश पत्र 14 फरवरी के बाद जारी किए जाएंगे।


संस्कृत पाठशाला उपनिरीक्षक कार्यालय में स्थापित हुई हेल्पलाइन

रविवार को परीक्षर्थियों को मिलेगी जानकारी

हेल्पलाइन का समयः


हेल्पलाइन नंबर - 9415664679


रविवार दोपहर 12 से शाम चार बजे तक ये विशेषज्ञ करेंगे समाधानः


डॉ. विनोद मिश्र, अध्यापक अनिवार्य संस्कृत व्याकरण

रोहित द्विवेदी, सहायक अध्यापक अनिवार्य संस्कृत काव्य

हिमांशु शुक्ला, सहायक अध्यापक अनिवार्य हिंदी एवं आधुनिक विषय

दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं लखनऊ मंडल

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more