हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2025

डिजिटल धोखाधड़ियों से निपटने की खास तैयारी

नई दिल्ली,  भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए बैंकों और गैर-बैंकिंग इकाइयों के लिए विशेष इंटरनेट डोमेन बैंक डॉट इन और फिन डॉट इन शुरू किए जाने की घोषणा की है।



आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। इससे निपटने के लिए रिजर्व बैंक इस साल अप्रैल से भारतीय बैंकों के लिए विशेष इंटरनेट डोमेन बैंक डॉट इन शुरू कर रहा है। साथ ही आने वाले समय में गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाइयों के लिए फिन डॉट इन शुरू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा खतरों और फिशिंग जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को करने के साथ सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित बनाना है ताकि डिजिटल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में विश्वास बढ़े। मल्होत्रा ने कहा कि इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी विशेष रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें - *विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु 02 दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में ।*

ये भी पढ़ें - जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को सात से 12 फरवरी तक बंद रखने का आदेश

ये भी पढ़ें - शिक्षकों की बहाली न होने से शिक्षक लामबंद, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more