हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2025

परिषदीय विद्यालयों में होगा पूर्व छात्र सम्मेलन, विकास में सहयोग भी करेंगे


लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भी अब विश्वविद्यालयों-कॉलेजों की भांति पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों का बहुमुखी विकास करना है। इस आयोजन के माध्यम से पूर्व छात्रों से विद्यालयों के विकास में सहयोग की भी अपील की जाएगी।


ये भी पढ़ें - आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनें नियम

ये भी पढ़ें - बाइक पर पीछे बिना हेलमेट बैठने पर कार्रवाई को चलेगा अभियान

ये भी पढ़ें - नया आयकर बिल मंजूर, आसान होगी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें - राहत : रेपो रेट घटा कर्ज सस्ता होगा,भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच साल बाद 0.25 घटाई दर

अभी तक विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। अपने - संस्थानों से लगाव रखने वाले पूर्व छात्र दिल खोलकर संस्थान के लिए सहयोग भी करते हैं। इसी क्रम में अब परिषदीय विद्यालयों में भी पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करने का

निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि इसका आयोजन मार्च में परीक्षाएं समाप्त करने के बाद किया जाए। बता दें कि वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यांजलि कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


इसके माध्यम से समाज के लोगों से विद्यालयों के विकास में सहयोग लिया जा रहा है। वहीं, अलंकार प्रोजेक्ट समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more