हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 March 2025

शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए 22 मार्च तक अपडेट करें डाटा


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होनी है। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के डाटा अपडेट करने के लिए 22 मार्च तक का अवसर दिया है।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण, काडर, पदनाम, विषय, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर,


नियुक्ति तिथि आदि विवरण को संशोधित करने की प्रक्रिया 22 मार्च तक पूरा करें। यदि कोई संशोधन नहीं होना है तो इसकी भी सूचना निदेशालय को 22 मार्च तक उपलब्ध कराएं।


उन्होंने कहा है कि मानव संपदा पोर्टल के ई-सर्विस बुक करेक्शन मॉड्यूल के माध्यम से भेजे गए प्रकरणों को भी शामिल किया जाए। बता दें कि विभाग की ओर से शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए समय सारिणी जारी की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more