UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 March 2025

प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार के छात्र की बेरहमी से पिटाई

 

बहराइच, । सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे को गम्भीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इलाज से बच्चे की हलत में सुधार है। बच्चे के पिता ने डीएम और बीएसए से शिकायत की है। खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को जांच करने जाएंगे।



घटना बेला मकन के कंपोजिट विद्यालय की है। बेला मकन स्थित कंपोजिट विद्यालय में इसी गांव निवासी 10 वर्षीय हरीश कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह कक्षा चार में अध्ययन कर रहा है। यहां कुछ दिन पूर्व दो छात्रों के बीच आपसी विवाद की शिकायत पर शिक्षक इतने आग बबूला हुए कि उन्होंने मामले को बिना जाने कक्षा चार के छात्र की बेरहमी से धुनाई कर दी। पैरों पर इतने बेत मारे कि खून गिरने

लगा। इसकी जानकारी पर बच्चे की मां उसे गोद में उठाकर ले गई। इलाज से बालक की हालत में सुधार हुआ। इसकी जानकारी पर जब लोग शिक्षक से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी धमकी मिली। प्रकरण की शिकायत डीएम व खंड शिक्षा अधिकारी,

बीएसए से भी की गई।


दो बच्चों की लड़ाई में बढ़ा मामलाः 11 मार्च को दोपहर लगभग एक बजे हरीश का किसी सहपाठी से विवाद हो गया। सहपाठी ने डंडा फेंककर मारा जो हरीश को लगा। हरीश ने भी जवाब में डंडा फेंककर मारा जो किसी तीसरे



छात्र की साइकिल से टकरा गया। उस छात्र ने शिक्षक से शिकायत की। छात्र हरीश का पिता घर पर नहीं था। किसी छात्र की जानकारी पर मां विद्यालय पहुंची और बेटे को लोगों की मदद से गोद में लेकर किसी प्रकार निजी चिकित्सक की क्लीनिक ले गई। सुरेन्द्र जब घर आए तो वह गांव के ही सुजीत प्रताप सिंह को साथ लेकर विधालय पहुंचे। उधर करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर विवेक सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुजीत प्रताप सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षक पर कार्यवाई की मांग की है।



घटना की जानकारी मिली है। सीएम की वीवीआईपी ड्यूटी को लेकर व्यस्त थे। शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच करेंगे।

- जगन्नाथ यादव 

खंड शिक्षा अधिकारी, शिवपुर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more