UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 March 2025

आरओ/एआरओ-23 का प्री बदले पैटर्न पर होगा

प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा एक दिन और एक ही पाली में कराने के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्णय के बाद प्रतियोगी छात्रों ने राहत की सांस ली है। आयोग ने 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा का पेपरलीक होने के बाद 30 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया था। 11 नवंबर 2024 से आंदोलन शुरू हुआ तो अब तक छात्र असमंजस की स्थिति में थे। बुधवार को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को एक दिन और एक पाली में कराने के फैसले के बाद छात्र अब फिर से तैयारी में जुट गए हैं। पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिका के अन्तः जनपदीय एवं अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में।

प्रयागराज। आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा एक दिन और एक पाली में कराने के उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसले पर प्रतियोगी छात्रों ने गुरुवार को जश्न मनाया। शाम चार बजे दो दर्जन छात्र आयोग के सामने उसी स्थान पर एकत्र हुए जहां से 11 नवंबर को आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन का नेतृत्व करने वाले और हिरासत में लिए गए आशुतोष पांडेय को माला पहनाकर खुशी मनाई। हालांकि इसी बीच पुलिसकर्मी पहुंच गए और वहां से छात्रों को हटा दिया।

उसके बाद छात्र आजाद पार्क पहुंचे और फूलों की होली खेलकर नवंबर के आंदोलन की जीत का जश्न मनाया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more