हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 March 2025

स्कूल में पढ़ाई से पहले झाड़ू लगा रहे बच्चे

 

जिगना। छानबे विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के छात्र और रसोइया स्कूल के सामने झाड़ू लगा रहे हैं।


ये भी पढ़ें - सहायक शिक्षक छात्राओं को दिखा रहा था ब्लू फिल्म, निलंबित

ये भी पढ़ें - शिक्षकों को अलग वाहन से भेजने की मांग

छानबे विकासखंड के कामापुर कलां ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और रसोइया के झाड़ू लगाने वाले वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक की बात भी शामिल है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झाड़ू लगाते हैं, तो छात्रों के झाड़ू लगाने में क्या बुराई है। सफाईकर्मी स्कूल में नहीं आते हैं, तो स्कूल की सफाई कैसे होगी। स्वच्छता जरूरी है। वहीं, प्रभारी एडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि जिस गांव का यह मामला है, उस गांव में दो सफाईकर्मी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more