हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 March 2025

छात्राओं से अश्लीलता में प्रोफेसर पर दुष्कर्म का केस

 

हाथरस,। बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एवं कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश के खिलाफ आखिर में पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फोटो में दिख रही कुछ छात्राओं के नाम पते मालूम कर लिये हैं। ताकि उन्हें बुलाकर उनके बयान दर्ज किये जा सके।



पिछले करीब एक महीने पहले महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र चीफ प्रॉक्टर रजनीश के खिलाफ भेजा गया। कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने उस प्रार्थना पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। कई लोगों से बुलाकर जानकारी की। पुलिस के


पास शिकायती पत्र के साथ करीब 12 फोटो थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर डीन के ऑफिस के हैं। जहां रजनीश कॉलेज की छात्राओं से अश्लीलता करता दिख रहा है।


| नौकरी लगवाने के नाम पर करता था शोषण

पुलिस के पास मौजूद एक वीडियों में कालेज की छात्रा से वह छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियों में छात्रा अपने प्रोफेसर से नौकरी लगवाने की बात कह रही है। प्रोफेसर साफ-साफ बोल रहा है कि चिंता मत कर नौकरी लगवा दी जाएगी। प्रोफेसर छात्राओं को अच्छे नंबरों से पास कराने का आश्वासन देता था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more