UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 March 2025

डीएम ने स्कूलों का जायजा लिया, सफाई के दिए निर्देश



लखनऊ, । डीएम विशाख जी ने सोमवार को जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम समेत केन्द्र में लगे सीसी कैमरे और वायस रिकार्डिंग चेक की। केन्द्र व्यवस्थापक समेत सभी को निर्देशित किया कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपने-अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें।


ये भी पढ़ें - 50 हजार छात्र लापता: बेसिक शिक्षा विभाग...ढ़ूंढ़े नहीं मिल रहे ये छात्र, कहां गए? पता करने के लिए 2 दिन का समय

ये भी पढ़ें - राज्य पुरस्कार के मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे शिक्षक

डीएम पास में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गए, शिक्षकों और छात्रों की जानकारी ली। साथ ही स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं, साफ सफाई, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। प्रधानाचार्य ने बताया गया कि स्कूल में चार अध्यापिकाएं, एक शिक्षामित्र और 114 विद्यार्थी है। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए गए की शहरी क्षेत्र सभी शासकीय स्कूलों की जोन और वार्ड पर सूची बनाकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी भेजें। ताकि वार्ड स्तर पर सफाई कार्मिकों से स्कूलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करायी जा सके।


1639 ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड इंटर में सोमवार को गणित के प्रश्न पत्र में एक, दो व पांच अंक वाले कुछ सवाल घुमावदार थे। जबकि हाईस्कूल में संस्कृत और इंटर में जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र औसत रहा। दोनों पालियों में सोमवार को 1639 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं प्रदेश में दोनों पाली में कुल 1,64,746 परीक्षार्थी गायब रहे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सचल दल की टीमों ने 41 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more