हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 April 2025

हर परीक्षार्थी की होगी आइरिस स्कैनिंग, खींची जाएगी फोटो

 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा पूर्व सभी परीक्षार्थियों का आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बायोमीट्रिक डाटा कैप्चर किया जाएगा। इसके तहत परीक्षार्थियों की आंख की पुतली स्कैनिंग (आइरिस स्कैन) करने के साथ ही फोटोग्राफी की जाएगी। इस काम के लिए 48 अभ्यर्थियों पर एक तकनीकी टीम लगाई जाएगी। यह टीम यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी अभ्यर्थी के बायोमीट्रिक डाटा कैप्चरिंग में एक मिनट से अधिक का समय न लगे। अभ्यर्थियों के परीक्षा में कोई व्यवधान न हो।



910 पदों पर भर्ती के लिए 16 व 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा छह जिलों के 52 केंद्र पर दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। प्रयागराज, मेरठ व गोरखपुर में 10-10 केंद्र, लखनऊ में नौ, वाराणसी में सात एवं आगरा में छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए 82,876 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।


कल इन विषयों की परीक्षा


17 अप्रैल यानी गुरुवार को पहली पाली में प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, मानवशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, संगीत तबला और दूसरी पाली में संगीत गायन, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणिविज्ञान, विधि, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की परीक्षा होगी।


आज इन विषयों की परीक्षा


16 अप्रैल यानी बुधवार को संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृहविज्ञान, चित्रकला, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी विषय और दूसरी पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, एशियन कल्चर की परीक्षा होगी।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more