UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 April 2025

एक यूपीआई खाते से पांच लोग भुगतान कर पाएंगे

 

यूपीआई भुगतान की पहुंच बढ़ाने के मकसद से नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब एक यूपीआई खाते से पांच लोग भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए मूल उपयोगकर्ता को पांच भरोसेमंद लोगों को अपने यूपीआई खाते से जोड़ना होगा। ये लोग इस खाते से किसी को भी रकम भेज सकेंगे।

ये भी पढ़ें - 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग में अवर सचिव के चार पदों को प्रतिनियुक्ति पर भरना

ये भी पढ़ें - *अन्तःजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण- प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय से विषय समान होने की स्थिति में पेयरिंग के सम्बन्ध में*

राष्ट्रीय भुगतान निगम की सहायक कंपनी भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने भीम ऐप में 'यूपीआई सर्कल' नाम का नया विकल्प जोड़ा है। इस सुविधा से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनका अपना कोई बैंक खाता नहीं है। खासकर परिवार के बुजुर्ग लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए एक दिन में 5,000 रुपये और एक महीने में अधिकतम 15,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है।


दो तरह के उपयोगकर्ता होंगे : यूपीआई सर्किल में दो तरह के उपयोगकर्ता होंगे। पहला मूल और दूसरा उपयोगकर्ता के तौर पर अन्य लोग शामिल होंगे। अन्य लोगों को पूर्ण अथवा आंशिक भुगतान की सुविधा होगी। पूर्ण भुगतान में अन्य उपयोगकर्ता को एक सीमा तक भुगतान करने के लिए मूल उपयोगकर्ता से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।


वहीं, आंशिक भुगतान तभी पूरा होगा, जब मूल उपयोगकर्ता उसे स्वीकृति देगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more