हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 July 2025

प्रशासनिक नौकरी सेवा का मौका: मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि प्रशासनिक सेवा दूसरों के लिए सोचने और कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। सरकार अधिकारियों को आत्म-मूल्यांकन और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की स्वतंत्रता देती है। इस सेवा में चुनौतियों के साथ व्यापक अनुभव प्राप्त करने का मौका भी मिलता है। मुख्य सचिव ने ये बातें बुधवार को 45 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात में उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more