हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 August 2025

निरीक्षण के दौरान बंद मिले 48 परिषदीय विद्यालय, रोका गया वेतन


झांसी। बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक के निरीक्षण के दौरान महीने भर में 48 परिषदीय विद्यालय बंद मिले थे। बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोक दिया है। अब उन्होंने सभी को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - 29334 गणित- विज्ञान शिक्षक भर्ती - सुप्रीम कोर्ट और शासन का आदेश, पर अफसर मौन

ये भी पढ़ें - जिले से 10 शिक्षक विशेष प्रशिक्षण के लिए जाएंगे आईआईटी कानपुर


जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 16 जून से 23 जुलाई तक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। सबसे ज्यादा बबीना ब्लॉक में 10 विद्यालय बंद मिले हैं। वहीं, बामौर और चिरगांव में नौ-नौ, बंगरा में आठ, मऊरानीपुर में पांच, मोंठ में तीन, गुरसराय में दो और बड़ागांव और नगर क्षेत्र में एक-एक विद्यालय निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए थे। बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया कि नदारद मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी का अनुपस्थित दिवस का वेतन अथवा मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के जरिये तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more