UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 November 2025

बच्चे हर शैक्षिक सत्र में दस दिन बिना बस्ता स्कूल आएंगे


लखनऊ,  । परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब हर शैक्षिक सत्र में 10 ‘बैगलेस डे’ होंगे। मतलब, विद्यार्थियों को 10 दिन बिना बस्ता स्कूल आना होगा। हर शनिवार विद्यालयों में मस्ती की पाठशाला लगेगी।



राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आनंदम मार्गदर्शिका स्कूलों के लिए तैयार की गई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस महीने के शनिवार और दिसंबर में सभी चारों शनिवार, जनवरी में तीसरे, चौथे शनिवार और फरवरी में पहला और दूसरा शनिवार बैगलेस डे होगा। अभी स्कूलों में गतिविधि, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, क्लब गठन, स्पोर्ट्स गतिविधियां, लर्निंग बाई डुइंग कार्यक्रम के अलावा क्विज और शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more