हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 February 2026

शिक्षिका ने छात्र को पीटा थाने पहुंचा मामला


टिकैतनगर : प्राथमिक विद्यालय में

शनिवार को कक्षा चार के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है।


आरोप है कि विद्यालय की एक शिक्षिका ने छात्र को डस्टर से पीट दिया। टाड़ा की एक महिला का आरोप है कि शनिवार को उसका पुत्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। आरोप है कि बिना किसी कारण के शिक्षिका ने बेटे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोट आईं। रात में जब वह रिश्तेदारी से लौटीं तो देखा कि पुत्र के हाथ में सूजन है। पूरी रात वह दर्द से सो नहीं सका। रविवार को पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर भेजा। चिकित्सक ने एक्सरे जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि जांच की जा रही

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more