प्रयागराज। फतेहपुर में बीएलओ कार्य में लगे शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आत्महत्या के बाद सोमवार को कांग्रेसियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डीएम फतेहपुर से मांग की गई कि मृतक की पत्नी तथा परिवार के एक अन्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
इस दौरान फतेहपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अशफाक अहमद, देवराज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

