15 March 2026

पीसीएस से अभ्यर्थन वापसी को करें आवेदन



प्रयागराज। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-24 के साक्षात्कार में सम्मिलित हो चुके या होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो किसी अन्य पद पर चयनित हो चुके हैं और पीसीएस-24 में वे अपना अभ्यर्थन वापस लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी आवेदन पत्र में उल्लिखित अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी से आयोग की ई-मेल आईडी notintforpcs24@gmail.com पर 20 मार्च तक अपना प्रार्थना पत्र आधार कार्ड के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रार्थना पत्र में अभ्यर्थन वापस लिए जाने के संबंध में स्पष्ट कारणों का उल्लेख किया जाना आवश्यक है।