26 March 2026

एक अप्रैल से जांची जाएगी स्कूली वाहनों की फिटनेस


लखनऊ, । मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलों में एक से 15 अप्रैल के मध्य विशेष अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्तों व डीएम कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित कराकर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई जाए।



अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने का निर्देश भी दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग के इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मानीटरिंग पोर्टल पर सभी स्कूलों के वाहनों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए। यह पोर्टल स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों की निगरानी को केंद्रीकृत, पारदर्शी व डिजिटल बनाएगा। रीयल-टाइम ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम लागू होगा, जिससे जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। यदि पोर्टल के माध्यम से भेजे गए अलर्ट के बाद भी वाहन की फिटनेस नहीं कराई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी इस प्रणाली के प्रति स्कूल संचालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।