20 March 2026

UP TET विज्ञप्ति

 

UP TET विज्ञप्ति

संक्षिप्त-विज्ञप्ति


एतद्वारा सूचित किया जाता है कि मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) -2026 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) का विज्ञापन दिनांक 20.03.2026 से आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित किया जा रहा है।


शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता हेतु One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। अतः OTR पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थीगण शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 हेतु आवेदन करें। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की उक्त संदर्भित वेबसाइट पर प्रदर्शित https://uptet.upessc.org/otr/info लिंक पर क्लिक (Click) कर देख अथवा पढ़ सकते है। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त दिनांक 27 मार्च, 2026 से प्रारम्भ होने वाली आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन करें।


उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 से सम्बन्धित प्रमुख तिथियों निम्नवत है :-



*यूपी टीईटी 2026 के संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी*✅


UPTET–2026 नोटिस जारी 




*UPTET–2026 महत्वपूर्ण तिथियां*🔰



ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन / शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि – *27 मार्च 2026*


ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – *26 अप्रैल 2026*




*आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समायोजन (Bank Reconciliation) की अंतिम तिथि – 01 मई 2026*



*परीक्षा तिथि* – 02, 03 व 04 जुलाई 2026