सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली
प्रमोशन और सेवा में बने रहने पर टेट की अनिवार्यता 1 सितंबर 2025 को दिए गए जजमेंट पर आज दोपहर 1:40 पर दाखिल सभी 44 रिव्यू पेटिशन की सुनवाई होगी, आज महत्वपूर्ण निर्णय होगा |
*दिन 28 अप्रैल 2026*
*आज सुप्रीम कोर्ट पर टिकी रहेंगी लाखो निगाहें*
*शिक्षक संदर्भ में भारतीय इतिहास के सबसे बड़े मामले पर सभी दाखिल 46 रिव्यु पेटिशन्स पर चैम्बर सुनवाई*
*आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरूणाचल से लेकर गुजरात तक लाखो बेसब्र निगाहे माननीय सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है कि उनके साथ तर्कसंगत और मौलिक न्याय हो*
*आज की तारीख जो तय करेगी देश के 25 लाख से ज्यादा टेट अनिवार्यता प्रभावित शिक्षको के आजीविका के भविष्य को*
*ये तारीख तय करेगी कि क्या कोई आदेश भूतलक्षी प्रभाव को अध्यारोपित करता है*
*ये तारीख तय करेगी अब तक के देश के इतिहास में इतनी बड़ी प्रभावित संख्या को बिना पार्टी बनाए अगर प्रभावित किया गया है तो क्या उनको नैसर्गिक न्याय सिद्धांत के निमित ओपन कोर्ट कन्वेंशनल हियरिंग का अधिकार प्राप्त क्यो नही हो सकता*
*आज माननीय बेंच से देश के 25 लाख परिवारों की यही प्रार्थना और प्रत्याशा है कि उनके साथ न्याय हो और उन्हें विधि के समक्ष समानता के अधिकार के अंतर्गत उनका पूरा तर्क और पक्ष जानने के लिए पूरा अवसर ओरल हियरिंग का दिया जाना चाहिए*
*आज आपके प्राथमिक शिक्षक संघ और टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, जो इस आदेश के आने के बाद से देश के लाखों शिक्षको के बल पर उनके संघर्ष की जिम्मेदारी निभा रही है*
*हम एक नही 100 फीसदी आश्वस्त है कि मौलिक संविधान के रक्षक सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज तक के इतिहास में देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के साथ अन्याय नही हुआ है तो ये तो 25 लाख शिक्षकों के साथ भी कदापि नही होगा*

