लखनऊ। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती का अंतिम परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है। लिखित, अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 41,424 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शामिल करते हुए 8,502, पिछड़ा वर्ग 21,580, अनुसूजित जाति 10,932, अनुसूचित जनजाति के 410 अभ्यर्थी हैं।
ये भी पढ़ें - महिलाओं को 730 के बजाय 365 दिन CCL देने की सिफारिश की राष्ट्रीय महिला आयोग ने*
ये भी पढ़ें - 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 2027 में आई तो क्या मिलेगा पिछली तारीख से एरियर? जानिए पूरा गणित
इनमें 8,290 महिलाएं हैं।
पुलिस भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए प्रदेश से 25,32,196 ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के बाद 25 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 1,07,221 अभ्यर्थियो के बीच 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही हुई। इसमें 94,169 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी में सफल हुए।
इसके बाद 15 से 26 सितंबर के बीच हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 79,186 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। दौड़ के मूल्यांकन के लिए आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। सभी परीक्षा के अंकों को जोड़ते हुए आरक्षण नीति के तहत रिक्तियों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया।
.jpeg)
