प्रयागराज में आज 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
प्रयागराज। जनपद प्रयागराज में दीपावली के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह द्वारा 9 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, अब 10 नवंबर 2026 को जनपद प्रयागराज में स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2026 की अवकाश सूची में 3 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके कारण प्रयागराज में पहले से घोषित स्थानीय अवकाश का उपयोग नहीं हो पाया था।
इसी के स्थान पर जिलाधिकारी प्रयागराज के अनुमोदन के क्रम में दीपावली के अवसर पर 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
किन कार्यालयों में लागू नहीं होगा अवकाश?
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां यह स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।
यह आदेश जनपद के संबंधित विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

