हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 May 2020

शिक्षक भर्ती के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप ,आईपीएस ने की जांच की मांग, भेजे साक्ष्य, आप सुने लीजिए


आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शिक्षक भर्ती के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से मामले की जांच कराए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री योगी को भेजे पत्र में अमिताभ ने कहा है कि कई लोगों ने उन्हें
शिक्षक भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी के संबंध में शिकायत व साक्ष्य भेजे हैं। इन शिकायतों में कहा गया है कि कई सफल अभ्यर्थी एक ही परीक्षा केंद्र के हैं। वहीं, पिछले दिनों हुई टीईटी में जिनके काफी कम अंक आए थे, उन्हें इस परीक्षा में काफी अधिक अंक मिले हैं। कई अभ्यर्थी एक ही व कुछ खास नंबर सीरीज के बताए गए हैं। अमिताभ ने एक सफल अभ्यर्थी की बातचीत का वीडियो भेजा है जिसमें जुगाड़ से चयन की बात कही गई है। उन्होंने इन तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच करवाए जाने का अनुरोध किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more