अति महत्त्वपूर्ण:- सभी शिक्षक यह काम तुरंत निपटा लें वरना रुक सकता है वेतन


*अति महत्त्वपूर्ण!*

सभी *BSAs, BEOs, DC-MIS, E-MIS और Operators* कृपया ध्यान दें,

जैसा कि आप अवगत हैं, सभी जिलों में मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों का *डाटा करेक्शन* का कार्य गतिमान है। इस सम्बन्ध में *राज्य परियोजना कार्यालय से लगातार आपको सूचित* किया जा रहा है। हाल ही में *अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) महोदया द्वारा भी इसकी गहन समीक्षा* की गयी है और सभी *BSAs को आवश्यक निर्देश* भी दिए गए हैं। इसके बाद भी यह *अत्यंत खेदजनक और चिंताजनक* है कि अब तक *केवल 61 % शिक्षकों द्वारा ही गूगल फॉर्म भरा* गया है। जनपदवार *रिपोर्ट संलग्न* है।

ध्यान रहे सभी शिक्षकों द्वारा *15 July तक मानव सम्पदा पर अपना डाटा चेक करके गूगल फॉर्म भरना* अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में ऐसे *शिक्षकों का वेतन रोक दिया जायेगा*। गूगल फॉर्म का लिंक नीचे दिया गया है और यह प्रेरणा पोर्टल पर भी उपलब्ध है। *जनपदवार और ब्लॉक वार शिक्षकों का विवरण भी संलग्न एक्सेल शीट* में दिया गया है। यह डाटा *सभी जनपदों को ई-मेल* द्वारा भी भेजा गया है।

निर्देशित किया जाता है कि सभी *BSAs अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित करें, कि यह कार्य निर्धारित समयानुसार 15 July तक कम्पलीट करा लिया जाये* अन्यथा इसकी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा।


*फॉर्म का लिंक*:👉 https://www.surveygizmo.com/s3/5549257/formT