हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2020

69000 भर्ती में त्रुटि सुधार का मौका देने की मांग के लिए शिक्षामित्रों ने दिया धरना


69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन पत्र में हुई त्रुटि के कारण चयन से वंचित रह रहे शिक्षा मित्रों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया।
शिक्षामित्रों ने निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह और महानिदेशक विजय किरन आनंद से मौका देने की मांग की। शिक्षामित्रों ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। नियमानुसार उन्हें अधिकतम 25 भारांक का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटिवश विशिष्ट बीटीसी की जगह बीटीसी फीड होने से उन्हें शिक्षामित्रों को मिलने वाले भारांक से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्श में शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, अनुभा वर्मा, शशि वर्मा, देवेश त्रिपाठी और रागिनी सिंह शामिल थे व्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more