11 October 2020

यूपी परिवहन विभाग में 21,700 पदों पर नई भर्ती की तैयारी, देखें भर्ती हेतु खाली पदों का ब्यौरा


राज्य सड़क परिवहन निगम में खाली पदों पर भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने खाली पदों का ब्योरा तैयार किया है। निगम में क, ख, ग और घ वर्ग के करीब 21,700 पद रिक्त हैं। इन्हीं पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से दिशा- निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि 12 हजार बसों के संचालन और निगरानी के लिए 73 हजार कर्मचारियों की जरूरत है।
वर्तमान में 18 हजार नियमित और 33 हजार संविदा मिलाकर कुल 51 हजार कर्मचारी तैनात हैं। इस लिहाज से 22 हजार के करीब खाली पदों पर भर्ती होनी है।


ये पद हैं खाली

क वर्ग में प्रधान प्रबंधक के 22 पद

ख वर्ग में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 68 पद

ग वर्ग में लिपिक संवर्ग के 4,610 पद खाली हैं

घ वर्ग में चालक-परिचालक के 17,000 पद




वर्तमान में पदों का ब्योरा

कितने कर्मचारियों की जरूरत है- 55,000 (संविदा हटाकर)

कितने पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा- 21,700

इस समय कितने अफसर-कर्मचारी तैनात - 18000

संविदा पर तैनात चालक और परिचालक- 33000

शासन के आदेश पर खाली पदों का ब्योरा तैयार करके भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। शासन की ओर से भर्ती के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
एमडी, परिवहन निगम

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more