प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिषदीय शिक्षकों एवं स्पेशल एजुकेटर्स के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए आयोजित परीक्षा में सम्मिलित 50666 अभ्यर्थियों में से 15159 (29.92%) अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सम्मिलित 43015 अभ्यर्थियों में से 23743 (55.19 प्रतिशत) अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SPECIAL TET RESULT रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
https://www.upessc.net/specialTETresultsnov2026/Login.aspx