हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 December 2020

आगामी 14 दिसम्बर 2020 को बेसिक शिक्षा मंत्री, उ0प्र0 शासन द्वारा Mission Prerna School Leadership Development विषयक यूट्यूब सेशन में प्रतिभाग के सम्बंध में

🚩🚩

महत्वपूर्ण सूचना -

सभी BSA, DIET प्राचार्य, BEO, SRG, DCs, ARP, DIET मेंटर एवं प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका कृपया ध्यान दें:

अवगत हैं कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत दिनांक 14 दिसंबर 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक यू- ट्यूब सेशन माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उक्त यूट्यूब सेशन 14 दिसम्बर 2020 को अपराह्न 2 से 3.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

उक्त यू- ट्यूब सेशन में मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा “Mission Prerna School Leadership Development Program” के बारे में प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यपिकाओं को विशेष रूप से संबोधित किया जायेगा। मीटिंग के एजेंडा बिंदु संलग्न पत्र में भेजे जा रहे हैं।

दिनाँक : 14 दिसंबर, 2020,(सोमवार)
संशोधित समय : अपरान्ह 02 बजे 3.30 बजे तक।
मीटिंग लिंक :


सभी BSA, DIET प्राचार्य, BEO, DCs, SRG, ARP, DIET मेंटर से इस मीटिंग से जुड़ें, इस सूचना को सभी प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिकाओं तक पहुंचाएं एवं सभी प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिकाओं का जुड़ना सुनिश्चित करें।

आज्ञा से,

महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more