हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2021

कोविड संक्रमण-19 के कारण बन्द विद्यालयों को खोलने के संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने भी सभी BSA को आदेश किया जारी


विषयः कोविड संक्रमण-19 के कारण बन्द विद्यालयों को खोलने के संबंध में । 

महोदय,

उपर्युक्त विषयक शासन के पत्र संख्या-56/68-5-2021, दिनांक 05 फरवरी, 2021 (छायाप्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करें, जो महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0, लखनऊ को सम्बोधित एवं इस कार्यालय को पृष्ठांकित है। उक्त, शासनादेश द्वारा कोविड संक्रमण-19 के कारण बन्द विद्यालयों को खोलने के संबंध, निर्देश जारी किये गये हैं।

उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों हेतु विद्यालय शिक्षण कार्य दिनांक 10.02.2021 से एवं कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक 01.03.2021 से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।

उपर्युक्त के संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उक्त शासनादेश दिनांक 05 फरवरी, 2021 के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों हेतु विद्यालय शिक्षण कार्य दिनांक 10.02.2021 से एवं कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक 01.03.2021 से प्रारम्भ कराया जाये। कृत कार्यवाही की सूचना से इस कार्यालय को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more