हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2021

संशोधित साफ्ट कॉपी निदेशालय भेजी, कोरोना संक्रमण के बीच यूपीपीएसी एलटी ग्रेड चयनितों के पक्ष में आया


प्रयागराज लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी के चयनितों की संशोधित साफ्ट कॉपी शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। कोरोना संकट के बीच लोक सेवा आयोग की ओर से सामाजिक विज्ञान पुरुष वर्ग में 787 एवं महिला वर्ग में 797और हिंदी पुरुष वर्ग में 418 एवं महिला वर्ग में 540 चयनित अभ्यर्थियों साफ्ट कॉपी ई-मेल के जरिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई।


आयोग की ओर से संशोधित साफ्ट कॉपी भेजे जाने के बारे में जानकारी प्रतियोगी छात्र मोर्चा के
विक्की खान एवं अनिल उपाध्याय ने दी। विक्की खान एवं अनिल उपाध्याय ने बताया कि वह अपनी मांग को लेकर अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) डॉ. अंजना गोयल से मुलाकात करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग लखनऊ निदेशालय में निदेशक और उपनिदेशक दोनों लोगों से भी संपर्क करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more