हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2021

शासन ने निरस्त किए शिक्षकों के तबादले


बेसिक शिक्षा परिषद में एक हजार शिक्षकों के तबादले निरस्त कर दिए गये हैं, इस संबंध में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बुधवार आदेश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों का तबादला निरस्त कर दिया गया है, और सभी बीएसए को आदेश दिया गया है कि जिस विद्यालय से शिक्षकों को तबादला किया गया है, ।


उसी विद्यालय में उन्हें पुनः ज्वॉइन करवा दिया जाये। उन्होंने बताया कि ये शिक्षक अगली बार जब ताबादले की प्रक्रिया शुरू होगी तो उसमें आवेदन के लिए पात्र होंगे। बता दें कि शिक्षकों की ओर से त्रुटिपूर्ण ढंग से अपने आवेदन पत्र में ग्रामीण क्षेत्र के स्थान पर नगर क्षेत्र भरा गया है उनका स्थानांतरण त्रुटिपूर्ण ढंग से नगर क्षेत्र में हो गया है। ऐसी स्थिति में सहायक अध्यापकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के स्थान पर नगर क्षेत्र अंकित किए जाने पर संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र को सत्यापित नहीं किया जाना चाहिए था जो अध्यापक मूलतः ग्रामीण क्षेत्र में तैनात थे वे ग्रामीण क्षेत्र में जाएंगे तथा जो नगरीय क्षेत्र में तैनात थे उनकी तैनाती स्थानांतरित जनपद के नगरीय क्षेत्र में ही की जाएगी। इससे शिक्षकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। अब वर्तमान में बीएसए की ओर से सभी शिक्षकों को फिर उन्हें पुराने जिले वापस भेजा जा रहा है, जिसके चलते शिक्षकों में कड़ी नराजगी है, शिक्षको का कहना है कि उनके साथ अन्याया किया जा रहा है, बड़ी मुश्किल में किसी तरह से तबादला हो पाया है, अब पता नहीं कब फिर नंबर आयेगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more