हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 June 2021

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने पारस्परिक, आकांक्षी जनपद से तथा जनपद के अन्दर स्थानांतरण प्रक्रिया, प्रमोशन आदि समस्याओं के सम्बंध में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री से की चर्चा


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय डा दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय डा सतीश चंद्र द्विवेदी जी से मिलकर शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण किए जाने की माँग की।
माननीय अध्यक्ष जी द्वारा वार्ता में #पारस्परिक, #आकांक्षी जनपद से तथा #जनपद के अन्दर स्थानांतरण प्रक्रिया, #प्रमोशन आदि समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की गयी।


माननीय मंत्री जी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को
#पारस्परिक, #आकांक्षी जनपद से तथा #जनपद के अन्दर स्थानांतरण प्रक्रिया जुलाई 2021 में पूर्ण करने हेतु व शीघ्र #प्रमोशन हेतु विभाग मा उच्च न्यायालय में पैरवी करने हेतु आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री श्री संजय सिंह जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर पांडेय जी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more