22 June 2021

वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ अभियान आज से, भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को याद दिलायेंगे संकल्प पत्र का वादा


बलिया। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय इकाई की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार 21 जून से जिले में शिक्षामित्र 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान चलायेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा से जुड़े विधायकों को पत्र देकर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किये गये वादे को याद दिलाया जायेगा।
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि ट्विटर अभियान की सफलता र के बाद अब 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान छेड़ते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा से जुड़े सभी मंत्री व ने विधायकों को शिक्षा मित्रों के स्थायीकरण के लिए पत्रक दिया जायेगा। पत्रक के माध्यम से भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों से किया वादा याद दिलाते हुए स्थाई समाधान की मांग की जायेगी। कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के समय शिक्षामित्रों से जो वादा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि सत्ताधारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्रक देकर पुनः स्मरण कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more