हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 September 2021

होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने छात्र को लात-घूसों से जमकर पीटा


प्रतापगढ़। जेठवारा इलाके के डेरवा सबलगढ़ निवासी मो. कुरबान ने थाने पर तहरीर देकर एक शिक्षक पर बच्चे को पीटने का आरोप लगाया है। मो. कुरबान का कहना है कि उसका आठ वर्षीय बेटा इलाके के इकरा इस्लामिया स्कूल में पढ़ने जाता है।
सोमवार को स्कूल के शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर बेटे को लात-घूसों से जमकर पीट दिया। शाम को घर आकर बच्चे ने पूरी बात बताई और दहशत के कारण स्कूल नहीं जा रहा है। मो. कुरबान ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ जेठवारा रवीन्द्र तिवारी का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more