हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2021

केंद्रीय मंत्री माननीय कौशल किशोर जी के आवास पर शिक्षामित्रों के लीडर जितेंद्र शाही ने की मुलाकात, वार्ता रही सकारात्मक


साथियों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज दिनांक 18 सितंबर को आदरणीय केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी ने हम सबकी समस्याओं के संबंध में वार्ता करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को बुलाया था उसी क्रम में आज आदरणीय कौशल किशोर जी के आवास पर हम सब आदरणीय शाही जी के नेतृत्व में उपस्थित हुए और शाही जी द्वारा माननीय मंत्री जी से प्रदेश के समस्त शिक्षा मित्रों के स्थाई समाधान पर वार्ता की गई
साथियों वार्ता बहुत ही सफल रही है और शुभ संकेत मिले हैं

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से माननीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्री कौशल किशोर जी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।।

 शिक्षामित्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए लगभग 20 मिनट की वार्ता के बाद ज्ञापन सौंपा गया।।
  उन्होंने शीघ्र ही मुख्यमंत्री से व प्रभारी  मंत्री से वार्ता करा कर समस्याओं के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया।।

मांगो में सिर्फ स्थाई समाधान नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों के समायोजन पर ही चर्चा की गईसरकारी अदाएं करें वह शिक्षामित्रों को कैसे समायोजित करेगी यह सरकार की व्यवस्था है विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से या समायोजन करने के बाद अवसर प्रदान करके मूल बिंदु रहा है चर्चा का ।।

उत्तराखंड छत्तीसगढ़ का शासनादेश शीघ्र ही माननीय मंत्री जी को प्रस्तुत करके चर्चा किया जाएगा।।इस अवसर पर रमेश चंद्र मिश्रा जी त्रिभुवन सिंह राजीव यादव हंसराज यादव  पूनम सिंह प्रदीप सिंह धर्मेंद्र पांडे सुधाकर तिवारी प्रदीप तिवारी सहित सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।।

 आपका

 शिव कुमार शुक्ला 
प्रदेश अध्यक्ष
 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ उत्तर प्रदेश

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more