हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 September 2021

UPTET:- टीईटी में एनआईओएस से डीएलएड वालों को भी मौका


उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी- टीईटी) में एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त में विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल करने की तैयारी है। परीक्षा नियामक ने प्राधिकारी कार्यालय ने पूर्व में जो प्रस्ताव भेजा था उसमें एनआईओएस डीएलएड का जिक्र नहीं था।

पटना हाईकोर्ट के जनवरी 2020 में फैसले के बाद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने यह कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को टीईटी और शिक्षक भर्ती में मान्य किया था। केंद्र सरकार ने निजी विद्यालयों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एनआईओएस की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण की व्यवस्था की थी । यूपी में डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने डीएलएड किया है।



अक्तूबर से आवेदन संभव

28 नवंबर को टीईटी कराने का प्रस्ताव भेजा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकते हैं। इससे पहले 2019 की टीईटी 8 जनवरी 2020 को कराई गई थी जिसमें 15 लाख अभ्यर्थी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परीक्षा में शामिल हुए थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more