UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 November 2021

बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच ने शिक्षक व शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने हेतु आदेश निर्गत किया।




बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच ने शिक्षक व शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने हेतु आदेश निर्गत किया।
_राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच की मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच ने शिक्षक व शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने हेतु आदेश निर्गत किया।_
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

*शिक्षकों की पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बहराइच के जिला नेतृत्व ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच को दिनांक 16 नवंबर 2021 को पत्र देकर अविलंब शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने हेतु मांग की थी। जिससे विभागीय स्तर पर निर्देश प्राप्त होते ही शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ हो सके।*

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के मांग पत्र 16/11/2021 के क्रम में आज दिनांक 30 नवंबर 2021 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच ने अब तक वरिष्ठता सूची प्रस्तुत न किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दिनांक 05 दिसंबर 2021 तक अनिवार्य रूप से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने हेतु आदेश निर्गत किया है।*

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के दिनांक 16 नवंबर 2021 के पत्र के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच ने उक्त आदेश की प्रतिलिपि महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री को भी सूचनार्थ प्रेषित की है।*

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद बहराइच शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए अनवरत प्रयत्नशील एवं कृत संकल्पित है।

*आनन्द मोहन मिश्र*- जिलाध्यक्ष
*उमेश चन्द्र त्रिपाठी*- जिला महामंत्री 
*सगीर अंसारी*- जिला कोषाध्यक्ष
*पंकज कुमार वर्मा*- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
*विवेक कुमार सिंह*- जिला संगठन मंत्री 
*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच*

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more