हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2022

सरकारी दफ्तरों में सुबह 8.30 बजे विद्यालयों में 10 बजे ध्वजारोहण, आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखकर गणतंत्र दिवस मनाने का आह्वान


प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस पर प्रातः 8.30 बजे सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में परेड और 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्र गान और संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने आदर्श आचार संहिता और कोविड -19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की है।


गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेते हुए शनिवार को डीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता संग्राम में प्रतापगढ़ के योगदान और सशस्त्र सैन्यबलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्तों के जीवन के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कॉलेजों में नाटक तथा निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही खेलकूद, साइकिल रेस कराने के लिए कहा है। कहा कि दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में मरीजों और डेढ़ बजे जिला कारागार में बंदियों को फल वितरण तथा दो बजे भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more