हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2022

यूपी में स्कूल 30 तक बंद: बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए चलेगा रीडिंग कैंपन, 26 जनवरी पर शिक्षक फहराएंगे झंडा


वाराणसी : कोरोना के बढ़ते मामलों और भीषण ठंड को देखते शासन ने 30 जनवरी तक यूपी के सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि, स्कूलों में पहले की तरह ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मोहल्ला कक्षाओं संग 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन की शुरुआत भी सोमवार से हो जाएगी।

यह अब कक्षा तीन से पांच तक की बजाए पूरे शिक्षा सत्र में पहली से आठवीं में भी जारी रहेगा। अभियान के तहत प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट में सुधार नहीं होने पर संबंधित शिक्षक व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी विषयों के साथ हिंदी, अंग्रेजी, पढ़ना लिखना व गणित दक्षता में सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा। 100 दिनों का पठन अभियान तीन ग्रुप में बांटकर संचालित होगा।

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में होगा झंडोतोलनकोरोना के कारण स्कूलों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि 26 जनवरी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ इस बार अभिभावक मौजूद रहेंगे।आयोजन में कोरोना गाइडलाइन का तहत ही आयोजन होंगे। शिक्षण संस्थानों में सुबह दस बजे से आयोजन होगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more