हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2022

टीईटी आज, कड़ी सुरक्षा में 21.65 लाख शामिल होंगे

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को दो पालियों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021 कराई जाएगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कुल 21,65,181 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

पेपर लीक के कारण 28 नवंबर को निरस्त होने के बाद दोबारा से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए एसटीएफ और एलआईयू की टीमें लगाई गई हैं। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।


बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले ही खोल दिए जाएंगे, ताकि केंद्रों पर भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने में कठिनाई न हो। सुबह 10 से 12:30 बजे की पहली पाली में 2532 केंद्रों पर परीक्षा के लिए 1291628 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोपहर 2:30 से 5 बजे की दूसरी पाली में 1733 केन्द्रों पर 873553 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

तैयारी पूरी

● केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश

● 28 नवंबर को पेपर लीक के कारण निरस्त हुई थी परीक्षा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more