हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2022

शिक्षक संघ ने की एक करोड़ का बीमा कराने की मांग

लखनऊ : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर चुनाव ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मियों का एक करोड़ रुपये का बीमा कराए जाने की मांग की है।


संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आयोग से मांग की गई है कि चुनाव ड्यूटी के 30 दिन के अंदर अगर किसी शिक्षक व कर्मचारी की मौत होती है तो उसके आश्रित को एक करोड़ रुपया दिया जाए। नियमित कर्मचारियों की तरह ही संविदा कर्मियों के आश्रितों को भी नौकरी दी जाए। ड्यूटी के बाद कर्मियों को सात दिन तक क्वारंटाइन होने के लिए विशेष अवकाश भी दिया जाए। उन्होंने पत्र में पंचायत चुनाव का हवाला दिया है। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कराया गया और न ही बचाव के उपाय किए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more