हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2022

बड़ी कार्रवाई :- औचक निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, 85 शिक्षकों को नोटिस


प्रयागराज :- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों का शनिवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया। इस दौरान 10 स्कूल बंद मिले।


 जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने 85 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान सैदाबाद ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय मकसुदना, इनायतपट्टी, महरूपुर, महुवाकोठी, ज्वालापुर, चर्तुभुजपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय डुडुवा बंद मिले। वहीं, बहरिया में प्राथमिक विद्यालय तुलापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेवराजपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय भदरी बंद मिले।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more