हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 April 2022

सीबीएसई के टर्म 2 की परीक्षा में मान्य नहीं होंगे एक की प्रवेश पत्र


गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 26 अप्रैल से होने वाली टर्म दो की परीक्षा में टर्म एक के प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि टर्म दो के लिए अलग से नए प्रवेश पत्र जारी होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दो से तीन सप्ताह पहले जारी करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है बोर्ड टर्म दो का प्रवेश पत्र दस अप्रैल तक जारी कर सकता है।

सिर्फ विद्यालय द्वारा डाउनलोड किया जा सकेगा प्रवेश पत्र

सीबीएसई टर्म दो की परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बोर्ड एक्टिव करेगा। संस्थागत छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र सिर्फ विद्यालय द्वारा डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड करने के बाद विद्यालय से ही उन्हें वितरित किया जाएगा। जबकि व्यक्तिगत विद्यार्थी प्रवेश पत्र स्वयं सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में जनपद के 117 स्कूलों हाईस्कूल के 15 व इंटर के 10 हजार छात्र-छात्राओं समेत 25 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के आपत्ति की तिथि बढ़ी

बोर्ड ने टर्म एक की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी है। पहले 31 मार्च तक ही तिथि निर्धारित थी। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित टर्म एक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 12 व 19 मार्च को की थी। साथ ही बोर्ड ने ऐसे सभी विद्यार्थियों को जो अपने अंक से असंतुष्ट है को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।


अधिकारी बोले

सीबीएसई के जिला समन्वयक अजित दीक्षित ने बताया कि टर्म दो की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 26 अप्रैल से होनी है। ऐसे में बोर्ड 10 अप्रैल तक प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। विद्यार्थियों की मांग के मद्देनजर बोर्ड ने आपत्ति लेने की तिथि फिर से बढ़ा दी है। ऐसे छात्र जो आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं वह अपने विद्यालय से संपर्क कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more