हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2022

नौ अमान्य स्कूलों को नोटिस, 324 के खिलाफ होगी एफआइआर

प्रयागराज : बिना मान्यता संचालित नौ स्कूलों को नोटिस जारी करने के साथ जिले के 324 स्कूलों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इन अमान्य विद्यालयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इन स्कूलों की ब्लाकवार सूची भी प्रशासन को सौंप दी गई है। गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रज्ञा सिंह ने नौ अमान्य विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें स्कूल बंद करने के लिए अंतिम अवसर देते हुए उनके ऊपर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। चेताया कि अवमानना करने पर जुर्माना और एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे विद्यालयों को बंद करवाकर पढ़ रहे बच्चों को आसपास के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत करा दें। दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर क्षेत्र सहित 21 विकास खंडों के 324 स्कूलों की सूची सौंपी है। कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के बावजूद उनका संचालन दोबारा शुरू कर देते हैं। बहरिया में सबसे अधिक 60 अवैध स्कूल : अवैध स्कूलों की सौंपी गई सूची में सबसे अधिक 60 स्कूल बहरिया विकास खंड के हैं। 29 स्कूल बहादुरपुर, 24 स्कूल कोरांव, कौड़िहार और मांडा में 20-20 स्कूल शामिल हैं। नौ ब्लाक ऐसे हैं, जिनमें अवैध स्कूलों की संख्या 10 या इससे अधिक है।


जिलाधिकारी को 324 स्कूलों की सूची भेजी गई है। बार-बार बंद कराने के बाद भी स्कूल का संचालन दोबारा शुरू जाता है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। -प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अिधकारी

l धनुपुर विकास खंड के प्रावि पूरे लुटई में थे कार्यरत l खंड शिक्षा अधिकारी चाका को सौंपी गई है जांच

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more