हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2022

मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 18 मई को इन जिलों में होगी झमाझम बारिश


लखनऊ, मौसम में गुरूवार को दिन के समय में तेज हवाओं के बाद शाम को हुई हल्की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश और तूफान का सिलसिला जारी रहा। बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान सामान्य बना हुआ है। गाजीपुर और देवरिया जिले में एक सेंटीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के प्रयागराज, बरेली, झांसी और आगरा मंडल में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर समेत पूर्वी प्रदेश के जिलों में चमक के साथ तूफान की आशंका जताई गई है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।


प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 46.1 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 44.1 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 24.7 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 25.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 98 तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। बता दें कि लखनऊ का अधिकतम तापमान इस हफ्ते 40 डिग्री सेल्सियस के पार लगातार बना हुआ है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more