हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2022

एडी बेसिक ने स्कूलों का किया निरीक्षण


वाराणसी। सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह ने गुरुवार को चोलापुर ब्लाक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पठन-पाठन व मध्याह्न भोजन की जानकारी लेने के साथ ही छात्राओं से फीडबैक लिया। व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने धरसौना और कंपोजिट स्कूल चोलापुर का भी निरीक्षण किया। कक्षाओं में पठन-पाठन, मिशन कायाकल्प व अन्य परियोजनाओं की जानकारी ली। शिक्षक ज्योति प्रकाश ने उन्हें बताया कि कंपोजिट विद्यालय चोलापुर में 870 बच्चे नामांकित हैं। इस मॉडल स्कूल में तकरीबन पंद्रह गावों से बच्चे विद्यालय आते हैं। मौके पर खंड शिक्षाधिकारी चोलापुर ब्रजेश कुमार राय, एसआरजी कुंवर भगत सिंह, प्रधानाध्यापक लालजी राम व विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more